विकास बोल रहा है या व्यवस्था की पोल खोल रहा है?
सीधी जिले के रामपुर नैकिन ब्लॉक अंतर्गत खैरा–डिठौरा मार्ग की तस्वीरें और वीडियो इन दिनों सवाल खड़े कर रही हैं।
जहां तक सामने आई जानकारी है, सड़क निर्माण का काम पूरा हो चुका, भुगतान भी हो गया और ठेकेदार मालामाल हो गए… लेकिन सड़क की हालत देखकर जनता बेहाल और जिम्मेदार बेखबर नजर आ रहे हैं।
कहीं सड़क बह गई, तो कहीं पुलिया धंस गई। हालात ऐसे हैं कि यातायात भी प्रभावित हो रहा है। वायरल वीडियो में सड़क की बदहाल तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं।
अब सवाल बड़ा है—
सड़क बनी तो इतनी जल्दी बह कैसे गई?
पुलिया धंसी तो निर्माण की गुणवत्ता की जांच कौन करेगा?
जनता की परेशानी का जिम्मेदार कौन है?
विकास की सड़क बह गई, लेकिन सवाल अब भी खड़े हैं—पैसा गया कहां और गुणवत्ता गई कहां?
#सीधी #रामपुरनैकिन #खैराडिठौरा #सड़क #विकास #मध्यप्रदेश #जनतापरेशान #वायरलवीडियो #सीधी_समाचार