बैरिया प्रखंड के मझरिया स्थित एक निजी विद्यालय में आज 22 फरवरी रविवार करीब 12 बजे 10वां वार्षिक खेल दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिमी चंपारण के डीआईजी हरिकेश राय ने मशाल प्रज्वलित कर एवं रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए खेल को जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना