गोह: दरधा में पुरानी रंजिश के चलते स्टेटस को लेकर हुई मारपीट, आधा दर्जन महिला-पुरुष घायल
गोह थाना क्षेत्र के दरधा में पुरानी रंजिश में स्टेटस डालना एक युवक को महंगा पड़ गया। इसे लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले हैं, जिसमें एक पक्ष से कुल छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में बसीर साह, मोकिम साह, अक़ीम साह, परवीना खातून, बसीर सहित अन्य शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही रिजवान के पुत्री से बसीर का दो वर्ष पहले प्रेम प्रसंग