#देश में समन्वय का संदेश बिश्वनाथ के बामगांव से - शंकरी भाओना में सीता के रूप में जिन्नत अफरीन खान
👉जहाँ देश में जाति-धर्म के नाम पर विभाजन की राजनीति चल रही है, वहीं असम के बिश्वनाथ जिले के बामगांव से एकता और समन्वय की एक अनोखी मिसाल सामने आई है।
👉प्रगति महिला पारिजात के तत्वावधान में और बामगांववासियों के सहयोग से "आमी पोहर बिसारी जाउं" के 31वें अधिवेशन 2026 के अवसर पर
👉 बामगांव बरनामघर में दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत बच्चों द्वारा जगतगुरु श्रीमंत शंकरदेव की अमर कृति ‘सीता हरण बाली वध’ नाटक के भाओना का मंचन किया गया। कल रात में आयोजित इस भाओना ने पूरे क्षेत्र के भक्तों का ध्यान आकर्षित किया।