लखीसराय: उत्पाद पुलिस द्वारा लखीसराय जिले में चार जगहों छापेमारी कर तीन शराब तस्कर एवं सात शराबी को गिरफ्तार किया गया
उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा गुरुवार अपराह्न 5:28 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की गई जानकारी के अनुसार लखीसराय स्टेशन से 12 लीटर विदेशी शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर को तथा लखीसराय में भोला टोला से 750 मिली लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. भोला टोला से 3, अलीनगर गांव से 3 तथा लखीसराय संतर मोहल्ला से 1 शराबी गिरफ्तार हुए.