पत्रकार शाहीन खान ने लगाया दिल्ली पुलिस पर पीटने का आरोप इस पूरे मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
दिल्ली में 4PM की पत्रकार शाहीन से कथित मारपीट, मुख्यमंत्री से सवाल पूछने के दौरान पुलिस पर कार्रवाई का आरोप
दिल्ली में 4PM की पत्रकार शाहीन के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। 4PM के मुताबिक, शाहीन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछने की कोशिश कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और कथित तौर पर मारपीट करते हुए थाने ले गई।
शाहीन का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनका नाम पूछा और नाम में 'खान' सुनने के बाद उनके साथ कथित दुर्व्यवहार और बढ़ गया।
Q
4PM ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए घटनास्थल और थाने के CCTV समेत सभी उपलब्ध वीडियो फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की है। साथ ही, धार्मिक पहचान के आधार पर दुर्व्यवहार की पुष्टि होने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
#DEHRADUN #UTTRAKHAND #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS #DELHI #POLICE #DELHI #DGP #Delhi #PRESS #CLUB #DELHII #CM #DELHIMANAWADHIKAAR