देहरादून
सुबह 4 बजे मंदिर में घुसा चोर, 3 घंटे तक करता रहा चोरी... दानपेटी से लेकर भगवान के आभूषण और मूर्तियां तक ले उड़ा !
देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र के गुनियाल
गांव स्थित माता भराणा देवी मंदिर में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे एक युवक मंदिर में दाखिल हुआ और करीब तीन घंटे तक मंदिर में चोरी करता रहा।
चोर मंदिर से डमरू, अष्टधातु की आठ मूर्तियां, दो सोने की नथ और माला, पांच कांसे की थालियां और चांदी के नाग-नागिन के जोड़े समेत दानपेटी और मंदिर में रखा कैश लेकर फरार हो गया।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की पहचान के साथ चोरी हुए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है।
#uttarakhandexclusive
#newsreels
#breakingnow
#dehradunpolice
#ViralVideo