#कैबिनेट मंत्री #मदनकौशिक एवं सचिव #आयुष की उपस्थिति में #आयुष सेतु पोर्टल लॉन्च-योग वैलनेस केंद्रो का पंजीकरण और प्रमाणन होगा आसान।
देहरादून: उत्तराखंड ने योग को लेकर एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। आयुष मंत्री मदन कौशिक ने शनिवार को आयुष सेतु पोर्टल (www.ayushwellness.uk.gov.in) का औपचारिक शुभारंभ किया। इस पोर्टल के जरिए अब योग वेलनेस केंद्रों का पंजीकरण और प्रमाणन पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगा।
राज्य में देश की पहली योग नीति 21 जून 2025 को लागू हो चुकी है। उसी नीति के प्रावधानों के तहत आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग ने यह डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है। पोर्टल लॉन्च होने के बाद योग केंद्र संचालकों को अब लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं रहेगी। वे घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे!
आयुष मंत्री मदन कौशिक ने इस मौके पर कहा कि योग उत्तराखंड की पहचान है और इसे और मजबूत बनाने के लिए पारदर्शी व सरल व्यवस्था जरूरी है। आयुष सेतु पोर्टल इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
क्या-क्या आसान होगा?
योग वेलनेस केंद्रों का ऑनलाइन पंजीकरण
त्वरित प्रमाणन प्रक्रिया
योग नीति के मानकों के अनुसार निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करना यह पोर्टल न सिर्फ योग केंद्रों के लिए सुविधाजनक होगा, बल्कि पर्यटकों और योग प्रेमियों को भी प्रमाणित व भरोसेमंद केंद्रों की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराएगा।उत्तराखंड सरकार योग को स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार का बड़ा माध्यम बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। आयुष सेतु पोर्टल इसी अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
इस अवसर पर भारतीय चिकित्सा परिषद की रजिस्ट्रार नर्मदा गुसाई अध्यक्ष एवं सदस्य भी मौजूद रहे!
#followerseveryonehighlights