#सफाई_कर्मियों_ने_झाडू_संग_किया_प्रदर्शन
~सीताराम तिवारी की भूख हड़ताल आठवें दिन भी जारी
~समर्थन दे उपवास पर बैठे किसान नेता जगतार सिंह बाजवा
बाजपुर 17 जुलाई 2026- नियमितीकरण सहित 8 सूत्रीय माँगों को लेकर पालिका कर्मचारी सीताराम तिवारी की भूख हड़ताल व सफाई कर्मियों की काम बंद हड़ताल आठवें दिन भी जारी है। सरकार द्वारा आंदोलनकारियों की कोई सुध नहीं लिये जाने से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने झाडू़ संग नगर में जोरदार प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने अपने समर्थकों सहित अनशन स्थल पर पहुँचकर पालिका व सफाई कर्मियों को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए दो घंटे का उपवास रखा तथा सरकार से जल्द पालिका व सफाई कर्मियों की माँगें पूर्ण करने की अपील की। इस मौके पर उत्तराखण्ड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि, देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष सुरेश कुमार ‘लाला’, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ‘मिल्ले’, महामंत्री मुकेश कुमार, संगठन मंत्री उमेश कुमार, मंत्री विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष बंटी कुमार, प्रचार मंत्री राजेश कुमार, चन्द्रजीत वाल्मीकि आदि मौजूद थे।