पंडारक: 54 बालिकाओं ने पूरा किया 28 दिवसीय प्रशिक्षण, पंडारक प्रखंड स्थित एनटीपीसी बाढ़ के सशक्तिकरण अभियान का भव्य समापन
Pandarak, Patna | Jun 20, 2026 पंडारक प्रखंड स्थित एनटीपीसी बाढ़ द्वारा संचालित बालिका सशक्तिकरण अभियान (जेम)-2026 का समापन समारोह शनिवार को ओजस नगर स्थित चाणक्य सभागार में आयोजित किया गया। पीआरओ विकास धर द्विवेदी ने शनिवार को लगभग 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव (आईएएस) थे।