उरई: उरई कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार पर वृद्ध को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में मुकदमा किया दर्ज
Orai, Jalaun | Feb 8, 2024 उरई कोतवाली पुलिस को घायल व्यक्ति के पुत्र महेश ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके पिता उरई के कुइया रोड से पैदल जा रहे थे। तभी अज्ञात बाइक सवार ने रोड पर जा रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आज अज्ञात बाइक सवार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।