रामनवमी पूजा के दौरान शहर में बेहतर राम रथ और शानदार झांकी के लिए प्रथम पुरस्कार न्यू सुरभि क्लब को मिला है।इसके लिए न्यू सुरभि क्लब के सभी सदस्य तारीफ के हकदार हैं।क्लब के सदस्यों में खुशी का माहौल है। गुरुवार की दोपहर बाद करीब चार बजे झामुमो युवा नेता अभिषेक सिंह ने न्यू सुरभि क्लब के सभी सदस्यों को सम्मानित किया।