आबू रोड: आबूरोड के रणोरा मार्ग पर जीप ने बिजली पोल को मारी टक्कर, पोल धराशाई, सड़क पर गिरे बिजली के तार
आबूरोड के दानबोर-अंबाजी मार्ग पर रणोरा गांव के समीप एक जीप वाहन ने विद्युत बिजली पोल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली पोल टूटकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद बिजली पोल और तार मुख्य सड़क पर आ गए, जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा के