*सरकार पहले जन -जन तक शिक्षा का प्रसार करती थी, आज उससे आगे बढ़कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दे रही है, यह निश्चित रूप से शिक्षित बिहार समृद्ध बिहार के अभियान को सफल करेगा*
माननीय उपमुख्यमंत्री -सह- प्रभारी मंत्री जिला सारण-----श्री विजेंद्र प्रसाद यादव
सरकार पहले जन -जन तक शिक्षा का प्रसार करती थी, आज उससे आगे बढ़कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दे रही है, यह निश्चित रूप से शिक्षित बिहार समृद्ध बिहार के अभियान को सफल करेगा। माननीय उपमुख्यमंत्री -सह- प्रभारी मंत्री जिला सारण, श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने आज दिनांक 19 जुलाई 2026 को
सारण जिले के सोनपुर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), के.पी.एस.पी. उच्च विद्यालय गंगाजल (+2) का लोकार्पण किया। ज्ञातव्य है कि सारण जिले के 20 प्रखंडों में 21 ऐसे आदर्श विद्यालयों का लोकार्पण संपन्न हुआ है।
इस मौके पर अपने संबोधन में माननीय उपमुख्यमंत्री ने ज्ञानवान बिहार तथा ऊर्जावान बिहार से बिहार के नवनिर्माण की बातें कही।उन्होंने बिहार के नौजवानों से अपेक्षा की कि नये बिहार के निर्माण में गुणवत्तापूर्ण ज्ञान से जुड़कर अपनी बेहतरी के साथ राज्य तथा राष्ट्र के नवनिर्माण में लगें।
इस अवसर पर सोनपुर के माननीय विधायक श्री विनय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में आज के इस लोकार्पण के कार्य को सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल बताया जहां अनुभवी शिक्षक,विषय विशेषज्ञ, स्मार्ट क्लासेज,आधुनिक लाइब्रेरी, आधुनिक लैब,खेल एवं आधारभूत संरचना तथा कैरियर काउंसलिंग की संभावनाओं से युक्त आदर्श विद्यालयों से जब बच्चे शिक्षित होकर बाहर निकलेंगे तो वे निश्चित रूप से चाहे इंजीनियरिंग चाहे मेडिकल चाहे यूपीएससी की परीक्षाएं उत्तीर्ण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि उक्त कार्यक्रम के प्रारंभ में सबसे पहले जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने पुष्प गुच्छ देकर माननीय उपमुख्यमंत्री की अगवानी की,उसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया।फिर माननीय उपमुख्यमंत्री ने फीता काटकर आदर्श विद्यालय के.पी.एस.पी. उच्च विद्यालय गंगाजल प्लस टू का लोकार्पण किया।सभागार में पहुंचने पर विद्यालय की छात्राओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया, दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और फिर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का गायन किया गया।
इस मौके पर माननीय विधान पार्षद श्री वीरेंद्र नारायण यादव सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। साथ ही जिला प्रशासन के तमाम संबंधित वरीय पदाधिकारी भी वहां उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा बेगूसराय जिले से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहारी के 551 आदर्श विद्यालयों के लोकार्पण कार्यक्रम से लोग सीधा लाइव प्रसारण से जुड़े ताकि माननीय मुख्यमंत्री के संबोधन को एकाग्रचित्त होकर सुना जा सके।
7 views | Saharsa, Bihar | Jul 19, 2026