मोकामा: मोकामा रेफरल अस्पताल की बदहाली वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
Mokameh, Patna | Aug 12, 2026 मोकामा रेफरल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की बदहाल व्यवस्था से संबंधित वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आई। सूत्रों से लगभग 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को बाढ़ की एसडीएम गरिमा लोहिया और मोकामा बीडीओ रवि कुमार ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। खराब व्यवस्था देखकर एसडीम ने कर्मचारियों को फटकार लगाई और नाराजगी जाहिर की।