Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

#मोकामा #स्वतंत्रता #15august

Mokameh, Patna | Aug 15, 2026

MORE NEWS

झंडा फहराने के बहाने घर से बुलाया, जुल्मी मुखिया के भगिना ने युवक के सिर में गोली मारकर की हत्या

झंडा फहराने के बहाने घर से बुलाया, युवक की गोली मारकर हत्या

बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी वीरू कुमार, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, वीरू कुमार को मझौली पंचायत के वर्तमान मुखिया जुल्मी मुखिया के भगिना सोनू कुमार ने घर जाकर झंडा फहराने की बात कहकर बुलाया था। वीरू ने कहा कि वह स्नान-ध्यान करने के बाद आएगा। इसके बाद परिजनों के मुताबिक जुल्मी मुखिया के दो अन्य भगिने अजीत कुमार और प्रिंस कुमार, जो शाहपुर में ही रहते हैं, वीरू को बुलाने उसके घर पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर चले गए।
कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने वीरू के परिजनों को सूचना दी कि युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और उसका शव सड़क पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही सालिमपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे के कारणों और घटना में शामिल आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
सालिमपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनो दोस्त थे, आरोपी और मृतक साथ थे और आरोपी ने सिर में गोली मार दी, पूर्व में रूपए का विवाद भी सामने आया है, मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है।

झंडा फहराने के बहाने घर से बुलाया, जुल्मी मुखिया के भगिना ने युवक के सिर में गोली मारकर की हत्या झंडा फहराने के बहाने घर से बुलाया, युवक की गोली मारकर हत्या बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी वीरू कुमार, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वीरू कुमार को मझौली पंचायत के वर्तमान मुखिया जुल्मी मुखिया के भगिना सोनू कुमार ने घर जाकर झंडा फहराने की बात कहकर बुलाया था। वीरू ने कहा कि वह स्नान-ध्यान करने के बाद आएगा। इसके बाद परिजनों के मुताबिक जुल्मी मुखिया के दो अन्य भगिने अजीत कुमार और प्रिंस कुमार, जो शाहपुर में ही रहते हैं, वीरू को बुलाने उसके घर पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर चले गए। कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने वीरू के परिजनों को सूचना दी कि युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और उसका शव सड़क पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही सालिमपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे के कारणों और घटना में शामिल आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। सालिमपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनो दोस्त थे, आरोपी और मृतक साथ थे और आरोपी ने सिर में गोली मार दी, पूर्व में रूपए का विवाद भी सामने आया है, मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है।

Mokameh, Patna | Aug 15, 2026

मोकामा में स्वतंत्रता दिवस की धूम: प्रखंड कार्यालय, थाना और स्कूलों में तिरंगा फहराया, बच्चों में दिखा भारी उत्साह
मोकामा।
मोकामा और इसके आसपास के संपूर्ण ग्रामीण व शहरी इलाकों में राष्ट्रप्रेम और स्वाभिमान का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा मोकामा देशभक्ति के रंगों में रंगा नजर आया और चारों तरफ 'भारत माता की जय' व 'वंदे मातरम' के उद्घोष गूंजते रहे।
नगर के मुख्य सरकारी प्रतिष्ठानों से लेकर प्रमुख चौक-चौराहों और शैक्षणिक संस्थानों में ससम्मान ध्वजारोहण (झंडा तोलन) किया गया।
प्रमुख स्थलों पर फहराया गया तिरंगा
राष्ट्रीय पर्व के इस खास मौके पर मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रम:
मोकामा प्रखंड कार्यालय
मोकामा थाना
मोकामा औंटा (ओट)
इन प्रमुख सरकारी और प्रशासनिक परिसरों में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इसके अलावा शहर के सभी छोटे-बड़े स्कूलों, मुख्य चौक-चौराहों और नुक्कड़ों पर भी पूरे नियम-निष्ठा के साथ ध्वजारोहण संपन्न हुआ।
बच्चों का उत्साह और जनता की बढ़-चढ़कर भागीदारी
इस बार के आयोजन की सबसे खास और खूबसूरत बात यह रही कि छोटे-छोटे बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लिए, देशभक्ति गीतों पर थिरकते और प्रभात फेरियों में नारे लगाते हुए नजर आए। बच्चों के चेहरे की खुशी और उनका उत्साह देखते ही बन रहा था।
केवल प्रशासनिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि मोकामा की समस्त आम जनता ने भी इस राष्ट्रीय उत्सव में अपनी अभूतपूर्व और सक्रिय भागीदारी निभाई। बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने एक साथ मिलकर राष्ट्रध्वज को नमन किया।
ध्वजारोहण कार्यक्रमों के समापन के बाद सभी स्थानों पर मिठाइयां बांटी गईं। इस पावन अवसर पर वक्ताओं ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद किया और मोकामा के विकास, आपसी भाईचारे तथा शांति को बनाए रखने का संकल्प लिया।
#मोकामा #स्वतंत्रता

मोकामा में स्वतंत्रता दिवस की धूम: प्रखंड कार्यालय, थाना और स्कूलों में तिरंगा फहराया, बच्चों में दिखा भारी उत्साह मोकामा। मोकामा और इसके आसपास के संपूर्ण ग्रामीण व शहरी इलाकों में राष्ट्रप्रेम और स्वाभिमान का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा मोकामा देशभक्ति के रंगों में रंगा नजर आया और चारों तरफ 'भारत माता की जय' व 'वंदे मातरम' के उद्घोष गूंजते रहे। नगर के मुख्य सरकारी प्रतिष्ठानों से लेकर प्रमुख चौक-चौराहों और शैक्षणिक संस्थानों में ससम्मान ध्वजारोहण (झंडा तोलन) किया गया। प्रमुख स्थलों पर फहराया गया तिरंगा राष्ट्रीय पर्व के इस खास मौके पर मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रम: मोकामा प्रखंड कार्यालय मोकामा थाना मोकामा औंटा (ओट) इन प्रमुख सरकारी और प्रशासनिक परिसरों में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इसके अलावा शहर के सभी छोटे-बड़े स्कूलों, मुख्य चौक-चौराहों और नुक्कड़ों पर भी पूरे नियम-निष्ठा के साथ ध्वजारोहण संपन्न हुआ। बच्चों का उत्साह और जनता की बढ़-चढ़कर भागीदारी इस बार के आयोजन की सबसे खास और खूबसूरत बात यह रही कि छोटे-छोटे बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लिए, देशभक्ति गीतों पर थिरकते और प्रभात फेरियों में नारे लगाते हुए नजर आए। बच्चों के चेहरे की खुशी और उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। केवल प्रशासनिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि मोकामा की समस्त आम जनता ने भी इस राष्ट्रीय उत्सव में अपनी अभूतपूर्व और सक्रिय भागीदारी निभाई। बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने एक साथ मिलकर राष्ट्रध्वज को नमन किया। ध्वजारोहण कार्यक्रमों के समापन के बाद सभी स्थानों पर मिठाइयां बांटी गईं। इस पावन अवसर पर वक्ताओं ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद किया और मोकामा के विकास, आपसी भाईचारे तथा शांति को बनाए रखने का संकल्प लिया। #मोकामा #स्वतंत्रता

Mokameh, Patna | Aug 15, 2026

बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत मोकामा के शिवनार के लाल मेजर केशव कुमार को स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू के हाथों शौर्य चक्र से नवाजा जाएगा।

#मोकामा #बिहार #शौर्य #चक्र #मेजर #केशव

बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत मोकामा के शिवनार के लाल मेजर केशव कुमार को स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू के हाथों शौर्य चक्र से नवाजा जाएगा। #मोकामा #बिहार #शौर्य #चक्र #मेजर #केशव

Mokameh, Patna | Aug 14, 2026

#मोकामा #स्वतंत्रता #15august - Mokameh News