बक्सर: 3 माह पहले चोरी हुई स्कॉर्पियो सिवान से बरामद, वाहन स्वामी को मिली राहत
Buxar, Buxar | Jun 13, 2026 बक्सर शहर के बाजार समिति रोड से लगभग 3 माह पहले चोरी हुई स्कॉर्पियो को पुलिस ने सिवान से बरामद कर लिया है। वाहन बरामद होने की सूचना मिलने के बाद इसके मालिक को बड़ी राहत मिली है।जानकारी के अनुसार, बाजार समिति रोड निवासी अभय पांडेय ने टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 31 मार्च की सुबह उनके घर के पास खड़ी स्कॉर्पियो अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई।