सोरांव: नवाबगंज थाना क्षेत्र के श्रृंगवेरपुर में मांगों को लेकर धरना पर बैठे मंत्री संजय निषाद
नवाबगंज थाना क्षेत्र के श्रृंगवेरपुर धाम में यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने एक मस्जिद हटाने की मांग को लेकर सोमवार को धरने पर बैठ गए। मंत्री के धरने के चलते NH-30 पर लंबा जाम लग गया।दावा किया कि करीब 15 साल पहले दूसरे समुदाय के लोगों ने मंदिर के पुजारी की हत्या कर वहां मस्जिद बना ली।अधिकारियों के मस्जिद जल्द हटवाने के आश्वासन के बाद समाप्त की गई ।