जमुई जिले आकाटांड़ गांव से साइबर अपराधी रंजन उर्फ सचिन कुमार रविदास गिरफ्तार
पटना एवं जमुई साइबर थाना की टीम ने संयुक्त रूप से झाझा के आकाटांड़ गांव में छापेमारी कर साइबर ठगी के मास्टरमाइंड रंजन उर्फ सचिन कुमार रविदास को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक लैपटॉप, तीन मोबाइल, एक सीम, 03 पासबूक सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। इस दौरान झाझा थाना पुलिस भी टीम के साथ मौजूद रही। उक्त जानकारी साइबर थाना प्रभारी ने गुरूवार की रात 8 बजे दी है। गिरफ्तार साइबर अपराधी को पूछताछ के बाद देर रात तक जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि आरोपित सचिन कुमार रविदास पहले भी साइबर ठगी के मामले में जेल जा चुका है और लंबे समय से विभिन्न एजेंसियों की निगरानी में था। पटना में इसकी शिकायत हुई थी। जिसपर अलग- अलग तरीके से करीब एक करोड़ रुपया ठगी करने का आरोप है। इस मामले में पटना पुलिस जमुई पहुंची और साइबर थाना की पुलिस व झाझा थाना की पुलिस के साथ छापेमारी कर रंजन कुमार को दबोचा गया। जिससे पूछताछ में कई अन्य लोगों का भी नाम साइबर अपराध से जुड़े होने की सामने आई है।
बताया जा रहा है कि आरोपित ने पूर्व में भी कई साइबर अपराधों को अंजाम दिया है, जिसके कारण कई राज्यों की पुलिस भी उसकी तलाश में उसके घर पहुंच चुकी है। फिलहाल बरामद सामानो की गहन जांच की जा रही है। साथ ही लैपटॉप और मोबाइल को खंगाला जा रहा है, जिसमें साइबर अपराध से जुड़े कई साक्ष्य मिलने की आशंका जताई जा रही है। #jamuiPolice #cyberpolice #PatnaPolice #cybercrime #Crime
Jamui, Jamui | Jul 31, 2026