Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
DPROSitamarhi
बैरगनिया महोत्सव में नेपाल के कलाकारों की प्रस्तुति
Sitamarhi, Bihar
| Nov 9, 2026
MORE NEWS
सुरसंड के ऐतिहासिक रानी मंदिर प्रांगण में पांच दिवसीय भव्य श्यामा काली पूजनोत्सव का आयोजन, भक्तिमय माहौल में हो रही मां काली की पूजा-अर्चना। #श्यामा_काली #काली_पूजनोत्सव #रानी_मंदिर #सुरसंड #सीतामढ़ी #मां_काली #जय_मां_काली #BNPNews #RKSoniJournalist
Dumra, Sitamarhi | Nov 9, 2026
दिवाली की रात सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में भीषण अगलगी, कई मकान जलकर राख! लाखों की संपत्ति खाक, मची अफरा-तफरी 🚨 तड़के 3 बजे आग का तांडव! सोते रहे लोग, अचानक आग की लपटों ने मचाई तबाही; 5 से 7 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान। #Sitamarhi #सीतामढ़ी #FireIncident #रेड_लाइट_एरिया #भीषण_अगलगी #Diwali2026 #BreakingNews #BiharNews #BNPNews #RKSoniJournalist
Dumra, Sitamarhi | Nov 9, 2026
नेपाल में कुत्ता पर्व पर 107 प्रशिक्षित कुत्तों में ‘लियो’ को मिला सर्वश्रेष्ठ कैनाइन मेडल काठमांडू में नेपाल प्रहरी की डॉग सर्विस के आयोजन में कुत्तों ने दिखाए हैरतअंगेज कौशल, विधिवत पूजा-अर्चना और सम्मान समारोह का हुआ आयोजन। काठमांडू (नेपाल)। सनातन धर्म में दीपावली के दूसरे दिन मनाए जाने वाले कुकुर तिहार (कुत्ता पर्व) के अवसर पर नेपाल में श्रद्धा और उत्साह के साथ कुत्तों की पूजा एवं सेवा की गई। इस खास मौके पर नेपाल प्रहरी की कैनाइन सेवा के 107 प्रशिक्षित कुत्तों में ‘लियो’ को सर्वश्रेष्ठ कैनाइन मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विश्वसनीयता, वफादारी और प्रकृति प्रदत्त सूंघने की अद्भुत क्षमता के कारण कुत्तों की उपयोगिता आज के समय में लगातार बढ़ रही है। इसी महत्व को देखते हुए नेपाल में करीब 57 वर्षों से नेपाल प्रहरी द्वारा प्रशिक्षित कुत्ता सेवा संचालित की जा रही है। काठमांडू में लगभग 27 बीघा क्षेत्रफल में संचालित कैनाइन सेवा कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान प्रशिक्षित कुत्तों ने विभिन्न कौशलों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कुत्तों की पारंपरिक विधि से पूजा-अर्चना की गई तथा उनकी सेवा और योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। सनातन परंपरा में कुत्तों को विशेष स्थान प्राप्त है। दीपावली के दूसरे दिन नेपाल में मनाए जाने वाले कुकुर तिहार के अवसर पर कुत्तों को तिलक लगाया जाता है, फूलों की माला पहनाई जाती है और स्वादिष्ट भोजन कराकर उनके प्रति सम्मान एवं प्रेम प्रकट किया जाता है। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी प्रशिक्षित कुत्तों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। हाल ही में भोटेकोशी क्षेत्र में आई बाढ़ जैसी प्राकृतिक विपदा के दौरान खोज एवं अनुसंधान कार्यों में प्रशिक्षित कुत्तों की सेवाएं ली गईं। इसके अलावा हत्या, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की जांच में भी नेपाल प्रहरी के प्रशिक्षित कुत्तों ने कई बार महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान समय में कुत्तों का महत्व केवल पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं है। घरों, कार्यालयों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी लोग कुत्तों का पालन-पोषण कर रहे हैं। विकसित देशों की तरह नेपाल में भी कुत्तों के बेहतर रखरखाव, संतुलित आहार, टीकाकरण, स्वास्थ्य उपचार और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समारोह में नेपाल प्रहरी के वरिष्ठ अधिकारी, काठमांडू महानगरपालिका की कार्यवाहक मेयर सुनीता डंगोल सहित विभिन्न निकायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं, आम नागरिकों ने भी अपने घरों में कुत्तों की पूजा कर कुकुर तिहार का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। यह पर्व मनुष्य और पशुओं के बीच प्रेम, विश्वास, संवेदना और आपसी संबंधों का सुंदर संदेश देता है।
Dumra, Sitamarhi | Nov 9, 2026
सुरसंड के ऐतिहासिक रानी मंदिर में मां श्यामा काली का भव्य दरबार! नेपाल से उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पांच दिवसीय पूजा में दिखी अद्भुत आस्था और भक्ति! मां काली के जयकारों से गूंज उठा सुरसंड, भव्य पंडाल और आकर्षक प्रतिमा बनी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र। #मां_श्यामा_काली #रानी_मंदिर_सुरसंड #सुरसंड #सीतामढ़ी #काली_पूजा #नेपाल #सनातन_धर्म #धार्मिक_आस्था #SitamarhiNews #SursandNews #BiharNews
Dumra, Sitamarhi | Nov 9, 2026
सुरसंड प्रखंड क्षेत्र के कोरियाही गांव निवासी स्व. प्रभात झा के साथ बिताए गए यादगार पलों को याद कर भावुक हुए उनके भाई प्रफुल्ल झा, सुनाई पुरानी यादें; देखिए पूरी वीडियो! #कोरियाही #सुरसंड_प्रखंड #प्रभात_झा #प्रफुल्ल_झा #सीतामढ़ी #SitamarhiNews #BiharNews #BNPNews #RKSoniJournalist
Dumra, Sitamarhi | Nov 9, 2026
सुरसंड प्रखंड के कोरियाही पहुंचे दो मंत्री और विधायक, स्व. प्रभात झा की जन्मभूमि पर विचार मंच कार्यालय एवं हवन कुंड का हुआ उद्घाटन; स्व. प्रभात झा के भाई प्रफुल्ल झा ने क्या कुछ कहा? देखिए पूरी वीडियो! #कोरियाही #सुरसंड_प्रखंड #प्रभात_झा #Sitamarhi #BiharNews #BNPNews #RKSoniJournalist
Dumra, Sitamarhi | Nov 9, 2026
डीएम एवं एसपी ने नगर क्षेत्र के छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने आज संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। मौके पर नगर आयुक्त जीपी सिंह ,उप नगर आयुक्त कुलदीप सिंहा एसडीओ सदर आनंद कुमार ,एसडीपीओ,डीपीआरओ कमल सिंह, बीडीओ एवं सीओ डुमरा तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों की इस संयुक्त टीम ने लखनदेई पुल , खरका घाट, कैलाशपुरी स्थित लखनदेई नदी घाट सहित अन्य प्रमुख छठ घाटों का भ्रमण किया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि घाटों की सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, अस्थायी शौचालय, चेंजिंग रूम, वॉच टावर, मेडिकल टीम, नियंत्रण कक्ष, गश्ती दल एवं वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था समय पर पूर्ण कर ली जाए। जिलाधिकारी श्री सुल्तानिया ने कहा कि सूर्योपासना के इस महापर्व छठ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए भीड़-प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि एसडीआरएफ की तैनाती एवं अन्य सुरक्षा उपायों के साथ सतत निगरानी रखी जाए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
Sitamarhi, Bihar | Nov 9, 2026
आगामी छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने आज सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे के वरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।
Sitamarhi, Bihar | Nov 9, 2026