बड़ी सादड़ी: जोधपुर: प्रशासन का सख्त एक्शन: चिकारड़ा स्कूल मैदान को अतिक्रमण से मुक्त किया, बच्चों को फिर मिला खेल का हक
प्रशासन का सख्त एक्शन: चिकारड़ा स्कूल मैदान अतिक्रमण से मुक्त, बच्चों को फिर मिला खेल का हक चिकारड़ा में वर्षों से अतिक्रमण की जद में फंसा डूंगला मुख्य मार्ग स्थित राजकीय विद्यालय का खेल मैदान आखिरकार प्रशासनिक कार्रवाई के बाद मुक्त हो गया। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमांकन कर अवैध कब्जे हटाए, जबकि जेसीबी से मैदान समतल कराया गया।