रसड़ा: रसड़ा में बेखौफ चोरों का आतंक: घर के बाहर खड़ी साइकिल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
Rasra, Ballia | Apr 8, 2026 रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छितौनी गांव में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला मुख्य सड़क किनारे स्थित एक घर के बाहर से साइकिल चोरी का है, जहां मंगलवार की रात बेखौफ चोर साइकिल लेकर फरार हो गया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो बुधवार को सुबह 9 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।