पातेपुर: पातेपुर के मरूई पंचायत के विभूतिनगर बंचर गांव में किशोर की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी
पातेपुर के मरूई पंचायत के विभूतिनगर बंचर गांव में एक किशोर की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर शव स्कूल परिसर में फेंक दिया। लोगों को गुरुवार की सुबह 8 बजे के करीब किशोर का शव मिलने की जानकारी मिली। मृतक उक्त गांव निवासी शंकर पासवान का 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना डायल 112