सल्लोपाट थाना क्षेत्र के हडमतिया लंकाई गांव में खेत विवाद को लेकर एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वजी पत्नी गौतम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह शाम अपने खेत पर गई हुई थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोग जेसीबी से कार्य करवा रहे थे।