Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
No video available

#भोलेनाथ के बारह ज्योतिर्लिंगों में से हमें ग्यारहवें #ज्योतिर्लिंग #मल्लिकार्जुन का दर्शन पूजा ,अर्चना करने का सौभाग्य व आर्शीवाद प्राप्त हुआ ॥

16.1k views | Bihar, India | Mar 29, 2024

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक: 28.06.2026

*पंचायत विकास दिवस का आयोजन संपन्न।*

राज्य सरकार के निर्देशों के अनुपालन में लखीसराय जिले के सभी पंचायतों में आयोजित किए जाने वाले “पंचायत विकास दिवस” कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 28 जून 2026 को प्रखंड चानन अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंदर स्थित पंचायत सरकार भवन में भव्य आयोजन किया गया। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के आलोक में यह आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन माननीय मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री लखीसराय जिला, श्री सुनील कुमार द्वारा किया गया। 

उद्घाटन के पश्चात उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पंचायत विकास दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की थीम “महिला हितैषी ग्राम पंचायत” है, जिसके माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण, सहभागिता एवं विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बैठक की अध्यक्षता मुखिया श्रीमती पुष्पा देवी द्वारा की गई। बैठक में पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई तथा स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक पात्र लाभुकों तक सुनिश्चित किया जाएगा।

ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के अंतर्गत आवश्यक विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की गई तथा सभी वार्ड सदस्यों एवं संबंधित कर्मियों को विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया। बैठक में महिला कल्याण योजनाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त, टीबी (क्षय रोग) के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं निःशुल्क उपचार के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। ग्राम सभा द्वारा महिलाओं को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने तथा पंचायत को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों से सुझाव प्राप्त किए गए तथा उन्हें पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों एवं ग्रामीणों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।

इस अवसर पर माननीय विधायक सूर्यगढ़ा श्री रामानंद मंडल, जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शंभूनाथ, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रीमती पम्मी रानी, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री राजीव रंजन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चानन श्रीमती प्रिया कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक: 28.06.2026 *पंचायत विकास दिवस का आयोजन संपन्न।* राज्य सरकार के निर्देशों के अनुपालन में लखीसराय जिले के सभी पंचायतों में आयोजित किए जाने वाले “पंचायत विकास दिवस” कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 28 जून 2026 को प्रखंड चानन अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंदर स्थित पंचायत सरकार भवन में भव्य आयोजन किया गया। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के आलोक में यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन माननीय मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री लखीसराय जिला, श्री सुनील कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पंचायत विकास दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की थीम “महिला हितैषी ग्राम पंचायत” है, जिसके माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण, सहभागिता एवं विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बैठक की अध्यक्षता मुखिया श्रीमती पुष्पा देवी द्वारा की गई। बैठक में पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई तथा स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक पात्र लाभुकों तक सुनिश्चित किया जाएगा। ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के अंतर्गत आवश्यक विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की गई तथा सभी वार्ड सदस्यों एवं संबंधित कर्मियों को विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया। बैठक में महिला कल्याण योजनाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, टीबी (क्षय रोग) के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं निःशुल्क उपचार के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। ग्राम सभा द्वारा महिलाओं को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने तथा पंचायत को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों से सुझाव प्राप्त किए गए तथा उन्हें पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों एवं ग्रामीणों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई। इस अवसर पर माननीय विधायक सूर्यगढ़ा श्री रामानंद मंडल, जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शंभूनाथ, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रीमती पम्मी रानी, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री राजीव रंजन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चानन श्रीमती प्रिया कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jun 29, 2026

मीडिया के 'आईने' में दाग? SC/ST नेता के तीखे प्रहार ने खड़ा किया बड़ा सवाल!
 सच क्या है? अपनी राय कमेंट्स में बताएं।
 #बिहार #SocialJustice #Patrakarita  #IndianMedia #Politics  #नवादा #लखीसराय
#Journalism  #Casteism  #HindiNews #SocialJustice

मीडिया के 'आईने' में दाग? SC/ST नेता के तीखे प्रहार ने खड़ा किया बड़ा सवाल! सच क्या है? अपनी राय कमेंट्स में बताएं। #बिहार #SocialJustice #Patrakarita #IndianMedia #Politics #नवादा #लखीसराय #Journalism #Casteism #HindiNews #SocialJustice

Surajgarha, Lakhisarai | Jun 28, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक : 27 जून 2026

बिहार पुलिस सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की संयुक्त ब्रीफिंग।

बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) पद पर नियुक्ति हेतु केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर शनिवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों, जैमर, बायोमेट्रिक एवं सीसीटीवी कर्मियों के साथ ब्रीफिंग आयोजित की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि दिनांक 28 जून 2026 (रविवार) को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 5,105 अभ्यर्थी एकल पाली में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगा। सभी अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 10:00 बजे तक तथा 11:00 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे परीक्षा दिवस पर सुबह 9:00 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, पहचान सत्यापन एवं बायोमेट्रिक प्रक्रिया को पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी अभ्यर्थी, वीक्षक अथवा प्रतिनियुक्त कर्मी के पास मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं होने चाहिए।

बैठक में जैमर, सीसीटीवी एवं बायोमेट्रिक व्यवस्था से जुड़े कर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें पहचान-पत्र के साथ समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने, उपकरणों की पूर्व जांच सुनिश्चित करने तथा केंद्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी के समन्वय में कार्य करने का निर्देश दिया गया। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, जैमर एवं बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रहेगी।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्रों एवं उसके आसपास व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व केंद्र परिसर, शौचालय, खाली भवन, कबाड़खाना एवं अन्य संदिग्ध स्थलों की गहन जांच कर ली जाए तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने परीक्षा अवधि के दौरान सतत गश्ती, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा कदाचार की सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में प्रश्न-पुस्तिका एवं ओएमआर शीट की गोपनीयता, सीलबंद स्टील बॉक्स के सुरक्षित परिवहन, वीडियोग्राफी, सील सत्यापन, उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित संकलन तथा परीक्षा उपरांत केंद्रीय चयन पर्षद तक सुरक्षित प्रेषण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। सभी पदाधिकारियों को परीक्षा संचालन से संबंधित संयुक्त आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, प्रवेश-पत्र एवं वैध फोटो पहचान-पत्र साथ रखें तथा परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष परीक्षा आयोजन में सहयोग करें।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शंभूनाथ, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मोo मुस्तकीम, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री शिवम कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, पुलिस उपाधीक्षक साइबर श्री अजीत प्रताप सिंह, सिविल सर्जन श्री जयप्रकाश सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक : 27 जून 2026 बिहार पुलिस सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की संयुक्त ब्रीफिंग। बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) पद पर नियुक्ति हेतु केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर शनिवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों, जैमर, बायोमेट्रिक एवं सीसीटीवी कर्मियों के साथ ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि दिनांक 28 जून 2026 (रविवार) को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 5,105 अभ्यर्थी एकल पाली में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगा। सभी अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 10:00 बजे तक तथा 11:00 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे परीक्षा दिवस पर सुबह 9:00 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, पहचान सत्यापन एवं बायोमेट्रिक प्रक्रिया को पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी अभ्यर्थी, वीक्षक अथवा प्रतिनियुक्त कर्मी के पास मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं होने चाहिए। बैठक में जैमर, सीसीटीवी एवं बायोमेट्रिक व्यवस्था से जुड़े कर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें पहचान-पत्र के साथ समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने, उपकरणों की पूर्व जांच सुनिश्चित करने तथा केंद्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी के समन्वय में कार्य करने का निर्देश दिया गया। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, जैमर एवं बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रहेगी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्रों एवं उसके आसपास व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व केंद्र परिसर, शौचालय, खाली भवन, कबाड़खाना एवं अन्य संदिग्ध स्थलों की गहन जांच कर ली जाए तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने परीक्षा अवधि के दौरान सतत गश्ती, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा कदाचार की सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में प्रश्न-पुस्तिका एवं ओएमआर शीट की गोपनीयता, सीलबंद स्टील बॉक्स के सुरक्षित परिवहन, वीडियोग्राफी, सील सत्यापन, उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित संकलन तथा परीक्षा उपरांत केंद्रीय चयन पर्षद तक सुरक्षित प्रेषण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। सभी पदाधिकारियों को परीक्षा संचालन से संबंधित संयुक्त आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, प्रवेश-पत्र एवं वैध फोटो पहचान-पत्र साथ रखें तथा परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष परीक्षा आयोजन में सहयोग करें। इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शंभूनाथ, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मोo मुस्तकीम, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री शिवम कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, पुलिस उपाधीक्षक साइबर श्री अजीत प्रताप सिंह, सिविल सर्जन श्री जयप्रकाश सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jun 27, 2026

आखिर क्या है उस परंपरा में, जो सूर्यगढ़ा को बनाती है पूरे भारत से अलग ?
 #बिहार #लखीसराय #Moharram #UnityInDiversity #Suryagarha #India #CulturalHeritage #PeaceAndHarmony #Bharat #ViralVideo #Moharram2026 #Lakhisarai #आस्था #भाईचारा #शौर्य

आखिर क्या है उस परंपरा में, जो सूर्यगढ़ा को बनाती है पूरे भारत से अलग ? #बिहार #लखीसराय #Moharram #UnityInDiversity #Suryagarha #India #CulturalHeritage #PeaceAndHarmony #Bharat #ViralVideo #Moharram2026 #Lakhisarai #आस्था #भाईचारा #शौर्य

Surajgarha, Lakhisarai | Jun 26, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय

दिनांक : 25 जून 2026

पिपरिया प्रखंड के सैदपुरा में आयोजित हुई सखी वार्ता, महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वावधान में तथा संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से गुरुवार को पिपरिया प्रखंड अंतर्गत सैदपुरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-23, रविदास टोला, सैदपुरा में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड संख्या-08 की वार्ड सदस्य श्रीमती मौसम देवी ने की।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण केंद्र के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा प्रत्येक सप्ताह सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसके माध्यम से महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाता है।

उन्होंने महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, महिला हेल्पलाइन संख्या 181, महिला सशक्तिकरण केंद्र, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार ने महिलाओं को बचत एवं वित्तीय प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित एवं छोटी-छोटी बचत भविष्य की आर्थिक सुरक्षा का आधार बन सकती है। साथ ही उन्होंने ग्रामीण स्वरोजगार एवं कौशल विकास के लिए आरसेटी (RSETI) के माध्यम से संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की।

लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार ने बाल विवाह के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित महिलाओं एवं अभिभावकों से बाल विवाह को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के अधिकारों का हनन है, बल्कि उनके स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य को भी प्रभावित करता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को बाल विवाह रोकथाम तथा नशा मुक्ति के प्रति सामूहिक शपथ दिलाई गई। अध्यक्षीय संबोधन में वार्ड सदस्य श्रीमती मौसम देवी ने महिलाओं से सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक रहने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका बॉबी कुमारी, ऊषा देवी, शांति देवी, उर्मिला देवी सहित दर्जनों ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय दिनांक : 25 जून 2026 पिपरिया प्रखंड के सैदपुरा में आयोजित हुई सखी वार्ता, महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वावधान में तथा संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से गुरुवार को पिपरिया प्रखंड अंतर्गत सैदपुरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-23, रविदास टोला, सैदपुरा में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड संख्या-08 की वार्ड सदस्य श्रीमती मौसम देवी ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण केंद्र के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा प्रत्येक सप्ताह सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसके माध्यम से महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाता है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, महिला हेल्पलाइन संख्या 181, महिला सशक्तिकरण केंद्र, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार ने महिलाओं को बचत एवं वित्तीय प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित एवं छोटी-छोटी बचत भविष्य की आर्थिक सुरक्षा का आधार बन सकती है। साथ ही उन्होंने ग्रामीण स्वरोजगार एवं कौशल विकास के लिए आरसेटी (RSETI) के माध्यम से संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की। लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार ने बाल विवाह के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित महिलाओं एवं अभिभावकों से बाल विवाह को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के अधिकारों का हनन है, बल्कि उनके स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य को भी प्रभावित करता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को बाल विवाह रोकथाम तथा नशा मुक्ति के प्रति सामूहिक शपथ दिलाई गई। अध्यक्षीय संबोधन में वार्ड सदस्य श्रीमती मौसम देवी ने महिलाओं से सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक रहने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका बॉबी कुमारी, ऊषा देवी, शांति देवी, उर्मिला देवी सहित दर्जनों ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं।

Lakhisarai, Bihar | Jun 25, 2026