मुरैना: नंदेपुरा रोड पर परचून की दुकान पर बैठे अचानक युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में किया मृत घोषित, शव को भेजा पीएम हाउस
Morena, Morena | Jun 10, 2026 स्टेशन थाना क्षेत्र के नंदेपुरा रोड पर परचून की दुकान पर बैठे एक युवक की अचानक तबियत बिगड़ने लगी तभी उसके परिजन उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे ,लेकिन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस के द्वारा उसकी शव को ले जाकर पीएम हाउस में रखवा दिया गया है ।