भरमौर में बदली सड़क की तस्वीर, NHAI के युद्धस्तरीय काम से लोगों को राहत
दिन-रात सड़क सुधार कार्य जारी, सुरक्षा इंतजामों से मणिमहेश यात्रा-2026 के सफल और सुगम आयोजन की उम्मीद
पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग की जिम्मेदारी NHAI के संभालने के बाद सड़क की स्थिति में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है। संवेदनशील स्लाइडिंग जोन और तंग प्वाइंटों पर चेतावनी बोर्ड, फ्लैगमैन और अतिरिक्त मशीनरी तैनात की गई है। एंबुलेंस व मेडिकल सुविधा की उपलब्धता से आपात स्थिति में भी लोगों को राहत मिल रही है। मणिमहेश यात्रा-2026 को देखते हुए चंबा से भरमौर तक सड़क सुधार और पक्कीकरण का काम तेज गति से जारी है।
#भरमौर #NHAI #पठानकोटभरमौरNH #मणिमहेशयात्रा2026 #चंबा #सड़कसुधार #NH154A #HimachalPradesh #RoadDevelopment #ManimaheshYatra
Dharwala, Chamba | Aug 22, 2026