डुमरांव: कृष्णाब्रह्म थाने में एसडीपीओ ने की समीक्षा बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
Dumraon, Buxar | Feb 20, 2025 कृष्णाब्रह्म थाने में एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने गुरुवार की शाम 6 बजे समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें लंबित कांडों की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में थानाध्यक्ष नीतीश कुमार, अन्वेषण अधिकारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। एसडीपीओ ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों की समीक्षा कर उनकी त्वरित निष्पत्ति सुनिश्चित करना था।