जतारा: यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जतारा तहसील गेट पर किया प्रतीकात्मक पिंडदान
टीकमगढ़ जिले के जतारा नगर में प्रस्तावित यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज ने मंगलवार को विशाल प्रदर्शन किया। नरसिंह मंदिर से निकली रैली तहसील कार्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध जताने के लिए समाजसेवी रामरतन दीक्षित ने समर्थकों के साथ तहसील गेट पर प्रतीकात्मक पिंडदान कराया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा