*साइबर अपराध के बारे में निरंतर बलिया पुलिस द्वारा और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य माध्यम से निरंतर जागरूक किया जा रहा है कि कभी भी किसी भी अनजान नंबर से अगर कोई डॉक्यूमेंट या एपीके फाइल इत्यादि आती है, उसे डाउनलोड ना करें। किसी भी अज्ञात व्यक्ति के जो व्हाट्सएप कॉल आती है, उसको बड़ा सोच समझ कर उठाएं, इसके अलावा कई बार किसी न किसी माध्यम से मोडेस्टर प्रयास करते हैं एक लेटेस्ट यह भी चल रहा है कि यूपीकॉप पर ज्यादातर जो उत्तर प्रदेश के सभी थानों में फिर लॉज होती है वह यूपीकॉप पर अवेलेबल रहती है फिर उसे लेकर और उसे वादी या प्रतिवादी जिसका भी नंबर वह पा जाते हैं उनसे संपर्क करते हैं और कुछ भी किसी तरह का भी वह मिथ्या बोलकर कि हम थाने से बोल रहे हैं या किसी से बोल रहे हैं और आपकी मदद करेंगे आपकी धारा बढ़ावा देंगे आपके अभियुक्त को निकलवा देंगे इसके नाम पर भी लोग वह करते हैं, आप लोगों के माध्यम से यह अनुरोध है कि एक बार घटना घटित होने के बाद पुलिस और जो भी एजेंसीज है, वह अपना काम करती है। लेकिन आमजन को इतना जागरुक जरूर होना चाहिए, कि इस तरह के बार-बार इतनी जन जागरूक अभियान चलाने के बाद इतनी जागृति जरूर होनी चाहिए कि अनावश्यक रूप से सोशल मीडिया पर जो अननोन कॉल्स या रिक्वेस्ट या कोई डाउनलोड करने के लिए फाइल इत्यादि आती है उन्हे न करें, बेहतर होगा जितना जागरुक रहेंगे उतना ही इसे बचेंगे और कई बार क्योंकि कुछ इनफॉरमेशन किसी कई बार आदमी जल्दी में होता है ध्यान नहीं देता कुछ चीज शेयर कर देता है उसे जो फ्राडेस्टर है उनको किसी भी व्यक्ति का अगर मोबाइल वगैरा मिल गया उससे वह उसके व्हाट्सएप को भी हैक कर सकते हैं, उसे नंबर से उसके जो भी कांटेक्ट लिस्ट में लोग होते हैं, उन्हें कुछ भी मैसेज कर सकते हैं, बड़े भावनात्मक मैसेज करके भी लोगों को वह करते हैं यहां गलती लोग यह करते हैं कि केवल मैसेज पर विश्वास कर लेते हैं इन सब में जो किसी तरह की डिमांड कर रहा है अगर आपका ही मित्र है और उसके नंबर से आ रहा है तो एक बार उससे बात करके वेरीफाई जरूर कर लेना चाहिए क्या वास्तव में उसे कोई आवश्यकता है या नहीं तो इससे बच सकते है। इस सम्बन्ध में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह वीडियो बाइट*
Ballia, Ballia | Aug 21, 2026