गुना: सिरसी महू हाट बाजार से लापता लड़की राजस्थान के कोटा में मिली, पुलिस ने अपहरण और बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार
Guna, Guna | May 19, 2026 गुना के सिरसी थाना पुलिस ने क्षेत्र से लापता लड़की को राजस्थान के कोटा से खोज लिया है। 19 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 25 अप्रैल 2026 को सिरसी महू हाट बाजार करने गई 17 वर्षीय लड़की के लापता होने की 2 मई को पिता ने रिपोर्ट की। 18 मई को राजस्थान के कोटा से लड़की को दस्तयाब किया। अपहरण और बलात्कार के आरोपी बंटी कुशवाह को गिरफ्तार कर 19 मई को जेल भेजा है।