चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवारों की तस्वीर साफ, 18 कैंडिडेट चुनावी मैदान में मुख्य मुकाबला भाजपा- कांग्रेस मे
चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई। मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस के बीच होगा लेकिन भील आदिवासी पार्टी के मैदान में डटे रहने से मुकाबला त्रिकोणीय बनने के आसार है। अंतिम दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी के नाम उठने के साथ ही मैदान में 18 से कैंडिडेट रह गए। भाजपा से सीपी जोशी और कांग्रेस के उदयलाल आंजना के बीच सीधा मुकाबला होगा।