चित्तौड़गढ़: समिति कक्ष में लोकसभा चुनाव सामान्य पर्यवेक्षक माझी ने प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेकर कामकाज की समीक्षा कर निर्देश दिए
लोकसभा चुनाव के सामान्य पर्यवेक्षक त्रिलोचन माझी ने आज कलेक्ट्रेट समिति कक्ष में प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेकर उनके कामकाज की समीक्षा की। कानूनी व्यवस्था, अंतर राज्य सीमाओं पर निगरानी, संवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान एवं सुरक्षा, धारा 144 और कोलाहल अधिनियम की पालना, मतदान दिवस और उससे पूर्व की आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।