रायबरेली: पूरे दूबे, सहजौरा में शिक्षक दिवस के अवसर पर सावित्री बाई फुले ग्रामीण शिक्षक सम्मान से 34 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
Raebareli, Raebareli | Sep 5, 2026
5 सितंबर शनिवार की दोपहर 2:00 बजे शिक्षक दिवस के अवसर पर सावित्रीबाई फुले ग्रामीण शिक्षक सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा से जुड़े 34 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत शिक्षक सम्मान समारोह एवं परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य बिंदु ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के लिए योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान करना था।