कबीरधाम जिले में सोशल मीडिया पर पुराने सिक्के और नोट के बदले लाखों-करोड़ों रुपये मिलने का लालच देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का कबीरधाम साइबर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर निवासी मोहम्मद नजीम और मोहम्मद रोहिल को तेलंगाना के निजामाबाद जिले के आरमूर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए गए एप्पल आईफोन समेत पांच महंगे मोबाइल फोन और करीब ढाई लाख रुपये कीमत की संपत्ति जब्त की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को पुराने सिक्के और नोट के बदले भारी रकम दिलाने का झांसा देते थे।
5 रुपए के सिक्के के बदले 85 लाख का दिखाया सपना
पुलिस के मुताबिक अगस्त 2026 में प्रार्थी इंस्टाग्राम पर रील्स देख रहा था। इसी दौरान उसे एक विज्ञापन दिखाई दिया। इसमें दावा किया गया था कि 5 रुपये के वैष्णो देवी छाप सिक्के के बदले 85 लाख रुपये और 5 रुपये के ट्रैक्टर छाप नोट के बद�