उमरेठ: उमरेठ में पिता की हत्या कर भागे आरोपी को प्रयागराज से पकड़ा, ढाबे से उमरेठ लाया गया
उमरेठ में पिता की हत्या कर भागे आरोपी को पुलिस ने प्रयागराज से पकडा है। आरोपी एक ढाबे में खाना खा रहा था। उसी दौरान उसे पकड लिया। आरोपी की कार भी जब्त की गई है। आरोपी के पास से जेवर भी बरामद किए गए है जिसे वह हत्या करने के बा घर से लेकर भागा था। उमरेठ पुलिस शनिवार को आरोपी को लेकर उमरेठ पहंुची। दिन भर उसके बयान दर्ज कर मेमोरेंडम बनाया गयां।