Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

डिंडौरी: डिंडौरी जिले में भारी बारिश, प्रशासन ने 10 अगस्त को सभी स्कूलों में छुट्टी की

Dindori, Dindori | Aug 9, 2026
डिंडौरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने 10 अगस्त (सोमवार) को सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। इसके साथ ही नदी के उफान पर आने से जबलपुर मार्ग का संपर्क टूट गया है और एक दर्दनाक हादसे में बच्चे की जान चली गई। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 10 अगस्त को नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, प्राइवेट

MORE NEWS

*एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा ने ली ब्लॉक स्तरीय समय सीमा की बैठक*

*’’स्वतंत्रता दिवस, बाढ़ नियंत्रण एवं तिरंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा’’*

      एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय समय सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं आगामी गतिविधियों की समीक्षा की गई।
     बैठक में आगामी ’’15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस’’ की तैयारियों, बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन के लिए गठित टीम, आवश्यक तैयारियों तथा तिरंगा यात्रा के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
     एसडीएम श्री ऐश्वर्य वर्मा ने जिला स्तरीय समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा दिए गए निर्देशों से अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें।
#Dindori #Shahpura #MadhyaPradesh #SDMShahpura #AishwaryaVerma #TimeLimitMeeting #BlockLevelMeeting #IndependenceDay #15August #IndependenceDay2026 #FloodControl #DisasterManagement #DisasterPreparedness #TirangaYatra #HarGharTiranga #NationalPride #DistrictAdministration #PublicWelfare #GoodGovernance #GovernmentAdministration #TimelyImplementation #PublicService #DindoriAdministration #MadhyaPradeshGovernment #DindoriNews #jansampark #collectordindori

*एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा ने ली ब्लॉक स्तरीय समय सीमा की बैठक* *’’स्वतंत्रता दिवस, बाढ़ नियंत्रण एवं तिरंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा’’* एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय समय सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं आगामी गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में आगामी ’’15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस’’ की तैयारियों, बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन के लिए गठित टीम, आवश्यक तैयारियों तथा तिरंगा यात्रा के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। एसडीएम श्री ऐश्वर्य वर्मा ने जिला स्तरीय समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा दिए गए निर्देशों से अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें। #Dindori #Shahpura #MadhyaPradesh #SDMShahpura #AishwaryaVerma #TimeLimitMeeting #BlockLevelMeeting #IndependenceDay #15August #IndependenceDay2026 #FloodControl #DisasterManagement #DisasterPreparedness #TirangaYatra #HarGharTiranga #NationalPride #DistrictAdministration #PublicWelfare #GoodGovernance #GovernmentAdministration #TimelyImplementation #PublicService #DindoriAdministration #MadhyaPradeshGovernment #DindoriNews #jansampark #collectordindori

Dindori, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

LIVE: पवित्र श्रावण मास के अवसर पर उज्जैन में भगवान श्री महाकाल की द्वितीय सवारी का नगर भ्रमण

LIVE: पवित्र श्रावण मास के अवसर पर उज्जैन में भगवान श्री महाकाल की द्वितीय सवारी का नगर भ्रमण

Dindori, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

*स्वास्थय संस्थाओं का सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण*

*बंद मिले एचडब्ल्यूसी पर कार्रवाई के निर्देश*

        मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मनोज पांडे ने जिले की विभिन्न स्वास्थय संस्थाओं का औचक निरीक्षण कर स्वास्थय सेवाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता एवं मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एचडब्ल्यूसी औरई, एचडब्ल्यूसी जल्दा मुढ़िया बंद पाए गए, जबकि एचडब्ल्यूसी सक्का खुला मिला।
     बंद मिले स्वास्थय संस्थानों के सीएचओ एवं एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा संबंधित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन अवैतनिक करने के निर्देश दिए गए। एचडब्ल्यूसी इमलई के निरीक्षण में पदस्थ एएनएम अनुपस्थित पाई गईं, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं प्राथमिक स्वास्थय केंद्र किसलपुरी में सीएमएचओ ने उपचार के लिए आए मरीजों से सीधे संवाद कर स्वास्थय सेवाओं एवं दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक आरबीएसके/आरकेएसके श्री ओम प्रकाश उरेती भी उपस्थित रहे।
    सीएमएचओ डॉ. मनोज पांडे ने सभी स्वास्थय संस्थाओं में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर आमजन को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थय सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थय सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थय संस्थाओं का नियमित निरीक्षण किया जाएगा तथा लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #HealthServices #HealthDepartment #CMHO #HealthInspection #SurpriseInspection #Healthcare #PublicHealth #HealthFacilities #HealthWorkers #HealthcareServices #HWCs #HealthAndWellnessCentre #PrimaryHealthCentre #MedicalServices #PatientCare #HealthcareQuality #Accountability #GovernmentHealthServices #HealthAdministration #DistrictAdministration #PublicWelfare #GoodGovernance #MadhyaPradeshGovernment #DindoriNews #HealthForAll #jansampark #collectordindori

*स्वास्थय संस्थाओं का सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण* *बंद मिले एचडब्ल्यूसी पर कार्रवाई के निर्देश* मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मनोज पांडे ने जिले की विभिन्न स्वास्थय संस्थाओं का औचक निरीक्षण कर स्वास्थय सेवाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता एवं मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एचडब्ल्यूसी औरई, एचडब्ल्यूसी जल्दा मुढ़िया बंद पाए गए, जबकि एचडब्ल्यूसी सक्का खुला मिला। बंद मिले स्वास्थय संस्थानों के सीएचओ एवं एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा संबंधित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन अवैतनिक करने के निर्देश दिए गए। एचडब्ल्यूसी इमलई के निरीक्षण में पदस्थ एएनएम अनुपस्थित पाई गईं, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं प्राथमिक स्वास्थय केंद्र किसलपुरी में सीएमएचओ ने उपचार के लिए आए मरीजों से सीधे संवाद कर स्वास्थय सेवाओं एवं दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक आरबीएसके/आरकेएसके श्री ओम प्रकाश उरेती भी उपस्थित रहे। सीएमएचओ डॉ. मनोज पांडे ने सभी स्वास्थय संस्थाओं में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर आमजन को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थय सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थय सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थय संस्थाओं का नियमित निरीक्षण किया जाएगा तथा लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। #Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #HealthServices #HealthDepartment #CMHO #HealthInspection #SurpriseInspection #Healthcare #PublicHealth #HealthFacilities #HealthWorkers #HealthcareServices #HWCs #HealthAndWellnessCentre #PrimaryHealthCentre #MedicalServices #PatientCare #HealthcareQuality #Accountability #GovernmentHealthServices #HealthAdministration #DistrictAdministration #PublicWelfare #GoodGovernance #MadhyaPradeshGovernment #DindoriNews #HealthForAll #jansampark #collectordindori

Dindori, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

*मिलावटी घी की आशंका पर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन जांच, 41.7 लीटर घी जब्त*

*खाद्य सुरक्षा टीम ने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने जांच के लिए भेजे*

        कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा गठित टीम ने मानव स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की आशंका के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की। जांच के दौरान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए तथा आवश्यकतानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई।
     जांच दल द्वारा भाई किशोर कुमार-मुकेश कुमार, मेन रोड डिंडौरी, गुरु नानक किराना पुरानी डिंडौरी एवं मीना सुपर बाजार, डिंडौरी का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में पुरानी डिंडौरी स्थित ’’साहू किराना स्टोर’’ से डीएफ गोल्ड काउ घी एवं औषधा ब्रांड घी की कुल ’’41.7 लीटर मात्रा’’, जिसकी अनुमानित कीमत ’’30,405 रुपये’’ है, जब्त की गई।
   इसके अलावा नायब तहसीलदार समनापुर एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा भी किराना दुकानों की जांच की गई। जांच दल ने ग्राम मानिकपुर स्थित रोहित किराना स्टोर एवं समनापुर स्थित संजय किराना स्टोर सहित कुल तीन किराना प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।
     जांच दल द्वारा संबंधित घी के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
     प्रशासन द्वारा आमजन के स्वास्थय को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं मिलावट के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है। इस दौरान एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, तहसीलदार श्री शशांक शेण्डे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #FoodSafety #FoodSafetyInspection #FoodAdulteration #AdulteratedGhee #GheeSeized #FoodQuality #ConsumerSafety #PublicHealth #HealthSafety #FoodInspection #FoodSafetyTeam #FoodTesting #FoodSamples #QualityControl #FoodStandards #MilkProducts #DairyProducts #DistrictAdministration #MadhyaPradeshGovernment #PublicWelfare #GoodGovernance #ConsumerProtection #DindoriNews #SafeFood #FoodSafetyAwareness #jansampark #collectordindori

*मिलावटी घी की आशंका पर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन जांच, 41.7 लीटर घी जब्त* *खाद्य सुरक्षा टीम ने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने जांच के लिए भेजे* कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा गठित टीम ने मानव स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की आशंका के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की। जांच के दौरान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए तथा आवश्यकतानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई। जांच दल द्वारा भाई किशोर कुमार-मुकेश कुमार, मेन रोड डिंडौरी, गुरु नानक किराना पुरानी डिंडौरी एवं मीना सुपर बाजार, डिंडौरी का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में पुरानी डिंडौरी स्थित ’’साहू किराना स्टोर’’ से डीएफ गोल्ड काउ घी एवं औषधा ब्रांड घी की कुल ’’41.7 लीटर मात्रा’’, जिसकी अनुमानित कीमत ’’30,405 रुपये’’ है, जब्त की गई। इसके अलावा नायब तहसीलदार समनापुर एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा भी किराना दुकानों की जांच की गई। जांच दल ने ग्राम मानिकपुर स्थित रोहित किराना स्टोर एवं समनापुर स्थित संजय किराना स्टोर सहित कुल तीन किराना प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई। जांच दल द्वारा संबंधित घी के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा आमजन के स्वास्थय को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं मिलावट के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है। इस दौरान एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, तहसीलदार श्री शशांक शेण्डे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। #Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #FoodSafety #FoodSafetyInspection #FoodAdulteration #AdulteratedGhee #GheeSeized #FoodQuality #ConsumerSafety #PublicHealth #HealthSafety #FoodInspection #FoodSafetyTeam #FoodTesting #FoodSamples #QualityControl #FoodStandards #MilkProducts #DairyProducts #DistrictAdministration #MadhyaPradeshGovernment #PublicWelfare #GoodGovernance #ConsumerProtection #DindoriNews #SafeFood #FoodSafetyAwareness #jansampark #collectordindori

Dindori, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

*तिरंगा यात्रा में दिखी देशभक्ति की झलक*

*हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर*

      मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा ’’‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’’’ के अंतर्गत 10 से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिला मुख्यालय डिंडौरी में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
     यात्रा के शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस एवं जिला पंचायत सदस्य श्री प्रीतम मरावी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट प्रांगण स्थित खेल मैदान से प्रारंभ होकर रानी दुर्गावती चौराहा, उत्कृष्ट विद्यालय तिराहा, भारत माता चौक होते हुए शहर के मुख्य मार्ग से जबलपुर बस स्टैंड स्थित रानी अवंती बाई चौक पहुंची, जहां राष्ट्रगीत ’’‘वंदे मातरम’’’ के साथ यात्रा का समापन हुआ। 
      तिरंगा यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, जिला पंचायत सदस्य श्री प्रीतम मरावी, श्री भागीरथ उरैती, श्री संदीप तेकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री मोहम्मद अहमद खान, कोतवाली थाना प्रभारी, यातायात थाना प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।
       तिरंगा यात्रा के दौरान ’’‘भारत माता की जय’’’ के जयकारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में शामिल युवा-युवतियों एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और उमंग दिखाई दी। हाथों में तिरंगा लेकर आगे बढ़ते प्रतिभागियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
        कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर परिषद, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग एवं खेल विभाग का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री मोहम्मद अहमद खान सहित श्री चेतराम अहिरवार सहित संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों का सहयोग रहा।
     इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम ने देशभक्ति एवं भारत की महानता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस ने कहा कि हम सभी को मिलकर देश को महान बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में सहभागी बनना चाहिए।
#HarGharTiranga #TirangaYatra #Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #HarGharTiranga2026 #TricolorMarch #NationalPride #Patriotism #India #BharatMataKiJai #VandeMataram #NationalUnity #UnityInDiversity #PrideOfIndia #IndianFlag #Tricolor #DeshBhakti #YouthForNation #NationBuilding #DevelopedIndia #ViksitBharat #DistrictAdministration #DindoriAdministration #MadhyaPradeshGovernment #GoodGovernance #AzadiKaAmritMahotsav #DindoriNews #jansampark #collectordindori

*तिरंगा यात्रा में दिखी देशभक्ति की झलक* *हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर* मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा ’’‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’’’ के अंतर्गत 10 से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिला मुख्यालय डिंडौरी में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस एवं जिला पंचायत सदस्य श्री प्रीतम मरावी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट प्रांगण स्थित खेल मैदान से प्रारंभ होकर रानी दुर्गावती चौराहा, उत्कृष्ट विद्यालय तिराहा, भारत माता चौक होते हुए शहर के मुख्य मार्ग से जबलपुर बस स्टैंड स्थित रानी अवंती बाई चौक पहुंची, जहां राष्ट्रगीत ’’‘वंदे मातरम’’’ के साथ यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, जिला पंचायत सदस्य श्री प्रीतम मरावी, श्री भागीरथ उरैती, श्री संदीप तेकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री मोहम्मद अहमद खान, कोतवाली थाना प्रभारी, यातायात थाना प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान ’’‘भारत माता की जय’’’ के जयकारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में शामिल युवा-युवतियों एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और उमंग दिखाई दी। हाथों में तिरंगा लेकर आगे बढ़ते प्रतिभागियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर परिषद, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग एवं खेल विभाग का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री मोहम्मद अहमद खान सहित श्री चेतराम अहिरवार सहित संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों का सहयोग रहा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम ने देशभक्ति एवं भारत की महानता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस ने कहा कि हम सभी को मिलकर देश को महान बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में सहभागी बनना चाहिए। #HarGharTiranga #TirangaYatra #Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #HarGharTiranga2026 #TricolorMarch #NationalPride #Patriotism #India #BharatMataKiJai #VandeMataram #NationalUnity #UnityInDiversity #PrideOfIndia #IndianFlag #Tricolor #DeshBhakti #YouthForNation #NationBuilding #DevelopedIndia #ViksitBharat #DistrictAdministration #DindoriAdministration #MadhyaPradeshGovernment #GoodGovernance #AzadiKaAmritMahotsav #DindoriNews #jansampark #collectordindori

Dindori, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026