*तिरंगा यात्रा में दिखी देशभक्ति की झलक*
*हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर*
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा ’’‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’’’ के अंतर्गत 10 से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिला मुख्यालय डिंडौरी में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा के शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस एवं जिला पंचायत सदस्य श्री प्रीतम मरावी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट प्रांगण स्थित खेल मैदान से प्रारंभ होकर रानी दुर्गावती चौराहा, उत्कृष्ट विद्यालय तिराहा, भारत माता चौक होते हुए शहर के मुख्य मार्ग से जबलपुर बस स्टैंड स्थित रानी अवंती बाई चौक पहुंची, जहां राष्ट्रगीत ’’‘वंदे मातरम’’’ के साथ यात्रा का समापन हुआ।
तिरंगा यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, जिला पंचायत सदस्य श्री प्रीतम मरावी, श्री भागीरथ उरैती, श्री संदीप तेकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री मोहम्मद अहमद खान, कोतवाली थाना प्रभारी, यातायात थाना प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा के दौरान ’’‘भारत माता की जय’’’ के जयकारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में शामिल युवा-युवतियों एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और उमंग दिखाई दी। हाथों में तिरंगा लेकर आगे बढ़ते प्रतिभागियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर परिषद, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग एवं खेल विभाग का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री मोहम्मद अहमद खान सहित श्री चेतराम अहिरवार सहित संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों का सहयोग रहा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम ने देशभक्ति एवं भारत की महानता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस ने कहा कि हम सभी को मिलकर देश को महान बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में सहभागी बनना चाहिए।
#HarGharTiranga #TirangaYatra #Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #HarGharTiranga2026 #TricolorMarch #NationalPride #Patriotism #India #BharatMataKiJai #VandeMataram #NationalUnity #UnityInDiversity #PrideOfIndia #IndianFlag #Tricolor #DeshBhakti #YouthForNation #NationBuilding #DevelopedIndia #ViksitBharat #DistrictAdministration #DindoriAdministration #MadhyaPradeshGovernment #GoodGovernance #AzadiKaAmritMahotsav #DindoriNews #jansampark #collectordindori