*मिलावटी घी की आशंका पर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन जांच, 41.7 लीटर घी जब्त*
*खाद्य सुरक्षा टीम ने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने जांच के लिए भेजे*
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा गठित टीम ने मानव स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की आशंका के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की। जांच के दौरान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए तथा आवश्यकतानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई।
जांच दल द्वारा भाई किशोर कुमार-मुकेश कुमार, मेन रोड डिंडौरी, गुरु नानक किराना पुरानी डिंडौरी एवं मीना सुपर बाजार, डिंडौरी का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में पुरानी डिंडौरी स्थित ’’साहू किराना स्टोर’’ से डीएफ गोल्ड काउ घी एवं औषधा ब्रांड घी की कुल ’’41.7 लीटर मात्रा’’, जिसकी अनुमानित कीमत ’’30,405 रुपये’’ है, जब्त की गई।
इसके अलावा नायब तहसीलदार समनापुर एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा भी किराना दुकानों की जांच की गई। जांच दल ने ग्राम मानिकपुर स्थित रोहित किराना स्टोर एवं समनापुर स्थित संजय किराना स्टोर सहित कुल तीन किराना प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।
जांच दल द्वारा संबंधित घी के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन द्वारा आमजन के स्वास्थय को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं मिलावट के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है। इस दौरान एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, तहसीलदार श्री शशांक शेण्डे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #FoodSafety #FoodSafetyInspection #FoodAdulteration #AdulteratedGhee #GheeSeized #FoodQuality #ConsumerSafety #PublicHealth #HealthSafety #FoodInspection #FoodSafetyTeam #FoodTesting #FoodSamples #QualityControl #FoodStandards #MilkProducts #DairyProducts #DistrictAdministration #MadhyaPradeshGovernment #PublicWelfare #GoodGovernance #ConsumerProtection #DindoriNews #SafeFood #FoodSafetyAwareness #jansampark #collectordindori
1 views | Dindori, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026