पटना ग्रामीण: भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे पटना पहुंचीं, कहा- विकास और पलायन रोकने वाली सरकार चाहिए
भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे गुरुवार को पटना पहुंची। गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि वह अपेक्षा करती है कि बिहार में विकास करने और पलायन रोकने वाली सरकार बने। मौके पर आम्रपाली दुबे ने अभी कहा कि एक बार विकास होगा तो पलायन भी रुक जाएगा।