61552121410459:2048:वन्दे भारत लाइव न्यूज़ : ब्रेकिंग न्यूज़ :पलवल बार एसोसिएशन: सेक्रेटरी पद के उम्मीदवार कैलाश तंवर को वकीलों का मिला पूरा समर्थन
पलवल। जिला बार एसोसिएशन पलवल के सेक्रेटरी पद के उम्मीदवार एडवोकेट कैलाश तंवर ने अधिवक्ताओं के हितों को लेकर अपना विजन और कार्ययोजना सामने रखी है। उनके द्वारा तैयार किए गए एजेंडे में बार परिसर की सुविधाओं से लेकर युवा अधिवक्ताओं, महिला वकीलों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।
कैलाश तंवर ने कहा कि यदि अधिवक्ताओं ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी तो बार रूम और चैंबर की सुविधाओं को बेहतर करने, पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त कराने तथा साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उनके एजेंडे में महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग बार रूम की व्यवस्था, चैंबर बिल्डिंग एवं कोर्ट परिसर में आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने तथा पार्किंग और ड्रेनेज जैसी समस्याओं के समाधान की बात भी शामिल है।
युवा अधिवक्ताओं के लिए इंटर्नशिप के दौरान सहयोग और स्टाइपेंड जैसी सुविधाओं पर काम करने की योजना बताई गई है। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी प्रयास करने का उल्लेख किया गया है।
कैलाश तंवर ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि वे बार की एकता, पारदर्शिता और प्रत्येक अधिवक्ता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए काम करेंगे।
उनके समर्थन में पलवल के अधिवक्ताओं के बीच लगातार संपर्क और समर्थन दिखाई दे रहा है। बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी पद का चुनाव 11 सितंबर 2026 को होना है।
पलवल बार चुनाव में कैलाश तंवर के पक्ष में बढ़ा समर्थन, वकीलों के हित में 10 सूत्रीय एजेंडा तैयार
वन्दे भारत न्यूज़ | प्रवीण कुमार | पलवल Part 4
Hodal, Palwal | Sep 8, 2026