हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में टायर दुकान में आग लगने से लाखों का सामान हुआ राख
हाईवे में गल्ला मंडी के समीप टायर की दुकान में आग लग जाने से करीब 8 लाख का सामान जलकर खराब हो गया। फायर दस्ते ने आग पर काबू पाया। कस्बे के वार्ड संख्या 15 संत कबीर नगर के निवासी अशोक चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 18 फरवरी की रात दुकान बंद करके घर चला आया। रात 12 बजे दुकान के आसपास के लोगों ने सूचना दी कि दुकान में आग लगी है। सूचना पाकर वह मौके