बसना: खुसरुपाली के एक व्यक्ति को 3 लीटर देसी महुआ शराब के साथ बसना पुलिस ने किया गिरफ्तार
3 लीटर देसी महुआ शराब के साथ खुसरूपाली के एक व्यक्ति को बसना पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी जगत राम बारीक के द्वारा अपने घर में शराब रखकर बेचने का कार्य किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर बसना पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी के कब्जे से तीन लीटर देसी महुआ शराब जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।