बसना: बसा बाईपास में जगदीशपुर ओवरब्रिज के ऊपर चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे कार सवार
nh 53 बसना बाईपास में जगदीशपुर ओवर ब्रिज के ऊपर चलती कार में अचानक से भीषण आग लग गई , वहीं कर सवार चार लोग बाल बाल बचाने में सफल हो गए हैं । घटना आज शाम करीब 5 बजे के आसपास की बताई गई है , रायपुर के चार लोग कार में सवार होकर सरसिवां जा रहे थे । इस दरमियान उपरोक्त घटना हुई है , घटनास्थल पर कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई है ।