बसना: झलप में सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मौत के मामले में कंटेनर चालक के खिलाफ मुक़दमा दर्ज
झलप में 26 जनवरी की शाम करीब 4 :30 बजे सड़क पार कर रहे अज्ञात व्यक्ति को, पीछे से आ रहे कंटेनर में बुरी तरह रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । प्रार्थी मोहन अग्रवाल निवासी झलप की रिपोर्ट पर पटेवा पुलिस ने , कंटेनर चालक के खिलाफ धारा 304 a के तहत अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है ।