बसना: नौगेड़ी में अश्लील गाली गलौज मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज
अश्लील गाली गलौज मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले नौगेड़ी के दो लोगों के खिलाफ , बसना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है । 24 जनवरी की दोपहर 3 बजे किसी मामले को लेकर आरोपी प्यारीदास मानिकपुरी एवं भोलादास मानिकपुरी ने मिलकर प्रार्थिया पार्वती दास मानिकपुरी के साथ मारपीट की है ।