बसना: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजा देवेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत
लहरोंद पड़ाव के पास छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज पूर्व विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया तथा जमकर आतिशबाजी करते हुए नारेबाजीकी गई । श्री बघेल आज एक कार्यक्रम के दौरान भंवरपुर के प्रवास पर थे, इस दौरान लहरौद पड़ाव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया ।