बसना: तोषगांव की एक महिला को 2 लीटर देसी महुआ शराब के साथ बसना पुलिस ने किया गिरफ्तार
तोषगांव की एक महिला को 2 लीटर देसी महुआ शराब के साथ बसना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी महिला के द्वारा अपने घर में 2 लीटर देसी महुआ शराब छुपा कर रखी गई थी। बसना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर दबिश देकर 2 लीटर देसी महुआ शराब की बरामदगी की है।