आज़मगढ़: माल गोदाम तिराहा मूसेपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से 02 अन्तर्जनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार, अवैध असलहा, कारतूस व नकदी बरामद
थाना सिधारी के माल गोदाम तिराहा मूसेपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से 2 अन्तर्जनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार किए गए। जिनके पास से अवैध असलहा, कारतूस व नकदी बरामद किया गया। 16 मार्च 2024 को वादी मुकदमा श्यामनारायण यादव सर्फुद्दीनपुर थाना सिधारी ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया था कि अज्ञात चोर उसकी 2भैंस व 1पड़िया चुरा ले गए। पुलिस ने सुभान व अंसार को गिरफ्तार किया।