आज़मगढ़: चंगईपुर में बाइक टैंपू से टकराने के बाद पैदल जा रहे अधेड़ को मारी टक्कर, अधेड़ गंभीर रूप से घायल, जिलाअस्पताल में भर्ती
मुबारकपुर थाना के चंगईपुर में पैदल जा रहे 55 वर्षीय सोचन निवासी इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर सड़क हादसे में घायल हो गया। शुक्रवार को दिन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोचन के पुत्र जितेंद्र के अनुसार सोचन पैदल ही जा रहे थे। तभी बाइक वाला अनियंत्रित होकर पहले टैंपू से टकराया और फिर सोचन को धक्का मार दिया। जिससे सोचन गंभीर रूप से घायल हो गया।